
दुल्हन को गिफ्ट किया 30 हजार का गधा! पाकिस्तानी दूल्हे ने बताई ये वजह, VIDEO
AajTak
तोहफे में गधा ही क्यों दिया जा रहा है? इसके जवाब में दूल्हा बने अजलान शाह कहते हैं- पहला तो ये कि गधे का बच्चा दुल्हन को बहुत पसंद है और दूसरा ये कि यह दुनिया का सबसे प्यारा और मेहनती जानवर है. अजलान ने बताया कि दुल्हन की मां को भी ये जानवर काफी पसंद है.
पाकिस्तान (Pakistan) के एक यूट्यूबर (Youtuber) सुर्खियों में हैं. इन्होंने अपनी नई नवेली पत्नी को गधे का बच्चा (Donkey) गिफ्ट किया है. खुद यूट्यूबर ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस एनीमल लवर यूट्यूबर का नाम अजलान शाह है, जबकि उनकी पत्नी का नाम वारिशा है. गधा गिफ्ट देने की वजह बताते हुए अजलान कहते हैं- एक तो गधे का बच्चा वारिशा को बहुत पसंद है. दूसरा यह दुनिया का सबसे प्यारा और मेहनती जानवर है.
बता दें कि अजलान शाह पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर हैं. उनके कई वीडियोज वायरल हुए हैं. पिछले दिनों उन्होंने वारिशा से निकाह किया. निकाह के बाद रिसेप्शन हुआ. इस वेडिंग रिसेप्शन में अजलान ने वारिशा को उनकी पसंद का गिफ्ट दिया, जो कि एक गधे का बच्चा है. वे दोनों अब गधे के बच्चे को गोद लेने की योजना बना रहे हैं.
अजलान ने कहा- 'मैं जानता था कि वारिशा को गधे के बच्चे बहुत पसंद हैं इसलिए शादी के तोहफे में उसे गिफ्ट दिया है. वहीं, इस मौके पर दुल्हन वारिशा कहती हैं- 'मैं तुम्हें सिर्फ गधा नहीं रहने दूंगी.' रिसेप्शन में दोनों पत्नी-पत्नी बॉलीवुड सॉन्ग 'एक मैं और एक तू, दोनों मिले इस तरह....' और 'मेरे महबूब मेरे सनम, शुक्रिया मेहरबानी करम...' पर झूमते भी दिखाई देते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











