
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है महिला, बोलीं- तीन बार हो चुका मौत का अद्भुत अनुभव
AajTak
एक टिकटॉकर का दावा है कि वो तीन बार मौत का अनुभव हासिल कर वापस आ चुकी हैं और अब वो टिकटॉक वीडियो के सहारे लोगों के साथ अपने अनुभव साझा कर रही हैं. रेचल बोएल नाम की इस महिला का कहना था कि उन्हें उस दौरान ऐसा लगा जैसे समय बेहद धीमा हो चुका है.
एक टिकटॉकर का दावा है कि वो तीन बार मौत का अनुभव हासिल कर वापस आ चुकी हैं और अब वो टिकटॉक वीडियो के सहारे लोगों के साथ अपने अनुभव साझा कर रही हैं. रेचल बोएल नाम की इस महिला का कहना था कि उन्हें उस दौरान ऐसा लगा जैसे समय बेहद धीमा हो चुका है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) रेचल ने इस वीडियो में कहा कि 'मुझे एक बेहद दुर्लभ हार्ट कंडीशन है जिसे एसवीटी(Supraventricular tachycardia) कहा जाता है और इसके चलते मैं तीन बार मरकर वापस आ चुकी हूं. आप ज्यादा जानकारी के लिए गूगल पर सर्च कर सकते हैं.' (प्रतीकात्मक तस्वीर) रेचल ने कहा कि मेरा केस बेहद दुर्लभ था, इसके चलते डॉक्टर्स के लिए मेरा इलाज करना आसान नहीं था. एक बार मुझे एसवीटी अटैक पड़ा था और मेरी दिल की धड़कन 230 बीट्स प्रति मिनट हो गई थी जो कि बहुत तेज था और मेरा शरीर इन हालातों के साथ डील नहीं कर पा रहा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











