
'दुर्भाग्य है कि जो पार्टी...', राहुल गांधी के विदेश वाले बयान पर देखें क्या बोले अनुराग ठाकुर
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर भारत में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. बीजेपी लगातार राहुल गांधी पर हमलावर है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुर्भाग्य है जो पार्टी इतने सालों तक सत्ता में रही वो विदेश में जाकर ऐसी बातें कर रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











