
दुर्गा पूजा पंडाल को दिया 'वेटिकन सिटी' का रूप, VHP ने धर्मांतरण रैकेट बोलकर किया बवाल
AajTak
झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पंडाल को 'वेटिकन सिटी' थीम पर बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आरोप लगाया कि यह हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और धर्मांतरण को बढ़ावा देने का प्रयास है. वहीं आयोजकों ने कहा कि यह केवल कलात्मक प्रस्तुति है, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं है.
झारखंड की राजधानी रांची में इस बार एक दुर्गा पूजा पंडाल को 'वेटिकन सिटी' थीम पर तैयार किया गया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस थीम पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है.
वीएचपी ने किया बवाल
VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि इस पंडाल में ईसाई धर्म के प्रतीक चिन्ह लगाए गए हैं और अंदर मदर मैरी और अन्य धार्मिक चरित्रों की तस्वीरें लगाई गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम धर्मांतरण को बढ़ावा देने और हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है.
बंसल ने कहा, 'अगर आयोजकों को इतनी ही धर्मनिरपेक्षता दिखानी है, तो क्या कभी चर्च या मदरसों के आयोजनों में किसी हिंदू देवी-देवता की तस्वीर लगाई जाती है? उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड इकाई इस पर जल्द सख्त निर्णय लेगी और आयोजकों से मांग की कि वो तुरंत पंडाल से ईसाई धार्मिक प्रतीकों को हटाएं.
आयोजन समिति ने दी सफाई
वहीं, दूसरी ओर आयोजन समिति ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है. आरआर स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विक्की यादव ने कहा कि वो पिछले 50 सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहे हैं और हर साल अलग-अलग थीम पर पंडाल तैयार करते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने कोलकाता के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब की 2022 की थीम को रांची में उतारने का फैसला लिया था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









