
दुमका कांड: शाहरुख के भाई सलमान की बात में न आई होती फैमिली तो बच जाती अंकिता की जान!
AajTak
23 तारीख की घटना के 5 दिन पहले भी आरोपी शाहरुख, अंकिता के घर पर आया और डंडे से उस खिड़की के कांच को तोड़ डाला था. इस अंकिता के परिजन पुलिस कंप्लेन करने वाले थे, लेकिन सलमान ने अंकिता के परिजनों से पुलिस कंप्लेन नहीं करने की गुजारिश की. उसने अंकिता के परिवार को आश्वासन दिया कि शाहरुख को दुमका से बाहर भेज देगा.
कहते हैं कि क्राइम होने से पहले दस्तक देती है और लोगों को सावधान करती है. ऐसा ही अंकिता हत्याकांड के मामले में हुआ. 23 तारीख की घटना के 5 दिन पहले भी आरोपी शाहरुख, अंकिता के घर पर आया और डंडे से उस खिड़की के कांच को तोड़ डाला, जिससे उसने (शाहरुख) पेट्रोल डालकर अंकिता को आग के हवाले किया था.
23 अगस्त से 5 दिन पहले पहुंचा शाहरुख, अंकिता घर के आगे लाठी-डंडे लेकर हंगामा शुरू कर दिया था. स्थिति को आउट ऑफ कंट्रोल होते देख अंकिता के घर वालों ने पुलिस में शिकायत करने की सोची. इस बात की खबर जब आरोपी शाहरुख के बड़े भाई सलमान को लगी तो वह फौरन अंकिता के परिवार वालों के पास अपने मामा के साथ पहुंचा.
सलमान ने अंकिता के परिजनों से पुलिस कंप्लेन नहीं करने की गुजारिश की. उसने अंकिता के परिवार को आश्वासन दिया कि शाहरुख को दुमका से बाहर भेज देगा. उसके इस आश्वासन से अंकिता के घरवाले मान गए. अंकिता के घर के बाजू में रहने वाले उसके फूफा विनय सिंह ने बताया कि अगर उस दिन सलमान की बात में न आते यह घटना न होती.
विनय सिंह का कहना था कि इस घटना के पुलिस में कंप्लेन नहीं करने से शाहरुख का मन बढ़ गया, उसे लगा कि अंकिता के घर वाले डर गए और ठीक 5 दिन के बाद आरोपी शाहरुख ने उसी खिड़की के सहारे पेट्रोल डालकर अंकिता को आग के हवाले कर दिया, जिसे उसने 5 दिन पहले तोड़ा था. 5 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद अंकिता की मौत हो गई.
क्या है पूरा मामला
झारखंड के दुमका की रहने वाली 12वीं की स्टूडेंट अंकिता सिंह की जलाकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि शाहरुख को अंकिता से एकतरफा प्यार था, अंकिता ने इनकार किया तो 23 अगस्त की सुबह चार बजे शाहरुख अपने दोस्त के साथ पहुंचा, अंकिता सो रही थी, वह खिड़की के रास्ते घर में घुसा और अंकिता पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










