
दुबले हुए किम जोंग उन, चेहरा भी बदला-बदला सा, नई तस्वीर देख हैरान हुए लोग
AajTak
उत्तर कोरिया (North Korea) के शासक किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने हाल ही में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी (Workers Party) की सेंट्रल कमेटी की बैठक में अध्यक्षता की, जिसमें वो काफी दुबले दिखाई दिए. उनके दुबले होने के बाद सरकारी अधिकारियों ने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ है.
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन (Kim Jong Un) अपने अजीबो-गरीब नियम बनाने और उन्हें लागू कराने लिए जाने जाते हैं. किम जोंग उन ने कुछ दिन पहले 11 दिन के लिए लोगों के हंसने, रोने, शॉपिंग करने और शराब पीने पर पाबंदी लगा दी थी. इसका कारण उनके पिता 'किम जोंग इल' की 10वीं बरसी थी. यानी उनके पिता के निधन के 10 साल पूरे होने पर वहां की जनता पर यह बैन लगाया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











