
दुबई से अंडरवियर में छुपाकर कर रहा था तस्करी, कस्टम्स ने 96 लाख का सोना किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्री के पास से 96 लाख रुपये से ज्यादा का 24 कैरेट सोना जब्त किया गया है. आरोपी सोने को अंडरवियर और पर्स में छुपाकर तस्करी कर रहा था. लेकिन AIU और कस्टम्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोना बरामद कर लिया. पढ़ें इस धरपकड़ की पूरी कहानी.
दुबई से अहमदाबाद पहुंचे एक यात्री की चालाकी अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही पकड़ ली. कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर संदिग्ध यात्री को रोका और उसकी तलाशी ली. जब उसके पर्स और अंडरवियर की जांच की गई तो अधिकारी हैरान रह गए. आरोपी यात्री ने दोनों जगह 24 कैरेट सोना छुपा रखा था. जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है. आरोपी के खिलाफ कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत सोना जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी.
8 फरवरी 2026, सुबह का वक्त अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कस्टम्स की नजरें किसी खास शख्स को ढूंढ रही थीं. दुबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-016 जैसे ही उतरी, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम सतर्क हो गई. पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर एक पुरुष यात्री पर पहले से ही शक था. जैसे ही वह आगमन क्षेत्र से बाहर निकलने लगा, अधिकारियों ने उसे रोक लिया. शुरुआती पूछताछ में वह सामान्य दिखने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसकी घबराहट बहुत कुछ बयान कर रही थी. इसके बाद उसकी गहन तलाशी का फैसला किया गया.
ऐसे मिले सोने के बिस्किट तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके पॉकेट पर्स में कुछ संदिग्ध सामान मिला. जांच करने पर दो सोने के बिस्किट और एक कटा हुआ सोने का टुकड़ा बरामद हुआ. इनका कुल वजन 324.140 ग्राम था और शुद्धता 999.0 यानी 24 कैरेट पाई गई. बाजार में इनकी कीमत ₹51,73,274 आंकी गई. यात्री ने इन्हें बेहद चालाकी से छुपाया था ताकि सामान्य जांच में पकड़ा न जाए. लेकिन कस्टम्स की पैनी नजर से वह बच नहीं सका. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ.
अंडरवियर से निकला सोने का पेस्ट जब अधिकारियों ने उसकी और गहराई से जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. यात्री ने अपने पहने हुए अंडरवियर में सोने का पेस्ट छुपा रखा था. विशेष प्रक्रिया के जरिए जब उस पेस्ट को निकाला गया तो उसमें से 277.800 ग्राम सोना बरामद हुआ. जिसकी शुद्धता भी 999.0 यानी 24 कैरेट थी. बाजार मूल्य ₹44,33,688 आंका गया. इस तरीके से तस्करी करने की यह कोशिश बेहद सुनियोजित थी, लेकिन आखिरकार नाकाम रही.
96 लाख से ज्यादा का सोना जब्त दोनों बरामदगी को मिलाकर कुल 601.940 ग्राम सोना पकड़ा गया. इसकी कुल कीमत ₹96,06,962 बताई गई है. कस्टम्स विभाग ने पूरे सोने को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत जब्त कर लिया है. आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं हो सकती और इसके पीछे बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.
पैसेंजर प्रोफाइलिंग से खुली पोल इस पूरी कार्रवाई में पैसेंजर प्रोफाइलिंग और खुफिया इनपुट की अहम भूमिका रही. एयर इंटेलिजेंस यूनिट लगातार दुबई जैसे रूट्स से आने वाले यात्रियों पर नजर रखती है. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं. लेकिन कस्टम्स की सतर्कता ने एक बार फिर बड़ी खेप को देश में प्रवेश करने से रोक दिया. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किसके इशारे पर काम कर रहा था. आने वाले दिनों में इस केस में और खुलासे संभव हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






