
दुबई में मजदूर की मौत, मुख्यमंत्री फडणवीस की मदद से गांव पहुंचा शव
AajTak
महाराष्ट्र के नांदेड जिले के किनवट तहसील के अप्पारावपेठ गांव के मजदूर श्याम अंगारवार की दुबई में मौत हो गई थी. परिवार आर्थिक तंगी के कारण शव लाने में असमर्थ था. विधायक भीमराव केराम और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप से सरकार ने मदद की और शव को 12 अक्टूबर को गांव लाया गया.
महाराष्ट्र के नांदेड जिले के किनवट तहसील के अप्पारावपेठ गांव के मजदूर श्याम अंगारवार की दुबई में 3 अक्टूबर को मौत हो गई. 28 वर्षीय श्याम कुछ महीने पहले ही रोजगार की तलाश में दुबई गए थे, जहां तबीयत खराब होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
श्याम के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और वे समझ नहीं पा रहे थे कि शव को गांव तक कैसे लाया जाए. इस बीच, पूर्व जिला परिषद सदस्य सूर्यकांत अरंडकर ने मामले की जानकारी विधायक भीमराव केराम को दी. विधायक ने तुरंत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और पूरे मामले से अवगत कराया.
इलाज के दौरान युवक की मौत
मुख्यमंत्री फडणवीस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और अपने प्रतिनिधि मनोज मुंडे को जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए. अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ अन्वेषक गोवर्धन मुंडे ने लगातार मामले पर नजर रखी.
नांदेड के जिलाधिकारी राहुल कर्डिले ने शव को नांदेड़ से अप्पारावपेठ लाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की. सरकारी समन्वय और तत्परता से आठ दिनों में शव को दुबई से लाकर 12 अक्टूबर को श्याम के पैतृक गांव पहुंचाया गया.
पैतृक गांव में हुआ मजदूर का अंतिम संस्कार

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









