
दुबई में धमाकों से डरीं लारा दत्ता, रोते हुए सुनाया हाल, बोलीं- बेटी साथ है
AajTak
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुबई में कई भारतीय फंसे हुए हैं. अभिनेत्री लारा दत्ता ने अपनी बेटी के साथ दुबई में युद्ध के माहौल में बिताए गए तनावपूर्ण अनुभव साझा किए.
इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे दुनियाभर की हवाई यात्रा पर असर पड़ रहा है. युद्ध के माहौल के बीच कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं. एक्ट्रेस लारा दत्ता भी बेटी के साथ दुबई में हैं और उन्होंने रोते हुए अपना दर्द बयां किया है.
लारा दत्ता ने बयां किया दर्द लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ अभी दुबई में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो ब्रांड कमिटमेंट के लिए दुबई गई थीं, जो पिछले तीन साल से उनका घर है. तभी ये संघर्ष शुरू हो गया. उन्होंने स्टूडियो में धमाकों की आवाज सुनने और मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखने की बात कही.
लारा ने कहा, हम इजरायल-ईरान युद्ध की शुरुआत से दुबई में हैं. UAE और दुबई पिछले तीन साल से मेरा घर है. 28 तारीख को मैं दुबई के स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी. ऊपर धमाकों की आवाज आने लगी, हम स्टूडियो से बाहर भागे और मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखीं. कुछ दिन बहुत तनावपूर्ण रहे. मेरी बेटी मेरे साथ है, महेश काम से बाहर थे, शुक्र है वो दुबई में नहीं थे.
वो कहती हैं कि हम नर्वस हैं और ये डरावना है. बहुत सारे फाइटर जेट्स ऊपर उड़ रहे हैं, तेज धमाके हो रहे हैं. हम विला में रहते हैं, सुरक्षित इलाके में, लेकिन खिड़कियां हिल जाती हैं, घर और दरवाजे कांपते हैं. ये डराने वाला है. लेकिन एक पल भी असुरक्षित महसूस नहीं किया.
सरकार की तारीफ की लारा ने UAE सरकार की तारीफ की. लारा ने कहा- UAE सरकार ने कमाल का काम किया. उन्होंने हर इंसान को संभाला चाहें वो किसी भी देश का हो. वीडियो के आखिर में लारा की आंखों में आंसू थे. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत सम्मान है उन आम लोगों का, जो बाहर जाने का ऑप्शन न होने पर भी देश को चला रहे हैं.
एक्ट्रेस ने ये भी कहा वो देश लौटने की कोशिश कर रही हैं.

'सेक्रेड गेम्स' फेम राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है. वह अब ठीक हो रही हैं. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा. जानिए












