
दर्द में अनुराग डोबाल, छोड़ा यूट्यूब-की सुसाइड की कोशिश, पेरेंट्स ने हड़पा घर-पैसा, पत्नी ने छोड़ा
AajTak
यूट्यूबर अनुराग डोबाल ने बताया कि वे मानसिक तनाव और पारिवारिक उत्पीड़न से गुजर रहे हैं. उन्होंने सुसाइड की कोशिश का भी खुलासा किया. कहा कि वे यूट्यूब छोड़ रहे हैं. उन्होंने अपने भाई और परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया. पत्नी के नाम इमोशनल मैसेज लिखा.
यूट्यूबर अनुराग डोबाल मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर बताया था कि वो पिछले 1 साल से मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे हैं. उन्हें हैरेस किया जा रहा है. वो अपना परिवार, पैसा सब खो चुके हैं. खुद के लोगों ने उन्हें इतना परेशान किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा. ये टॉर्चर अब उनसे सहन नहीं होता. अब बीते दिन अनुराग ने यूट्यूब पर 2 घंटे लंबा वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द बताया.
अनुराग को किया टॉर्चर वीडियो में वो बुरी तरह रोते हुए नजर आए. निजी जिंदगी में मची हलचल को लेकर वो किस कदर टूट गए हैं, साफ नजर आता है. अनुराग ने कहा कि ये उनका आखिरी वीडियो है, उन्होंने यूट्यूब छोड़ दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि वो सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं. यूट्यूबर की बातें सुनकर फैंस डर गए हैं. उन्होंने कहा कि वो उन्हें हैरेस करने वालों को एक्सपोज करेंगे. उन्होंने अपने पेरेंट्स और भाई-बहनों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया.
वो कहते हैं- पिछले कुछ महीनों से मेरी जिंदगी में बड़े बदलाव हुए. मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक कर छोड़ेगी. अनुराग ने खुलासा किया कि महज 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूबर होने का पता चला था. ये उनकी जिंदगी का मुश्किल दौर था. वो अपनी पढ़ाई को लेकर फैमिली की तरफ से प्रेशर फील करते थे. अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाने लगे. सोशल मीडिया पर पत्नी रितिका से मिले. जो कि उनकी फैन थीं. फैन बनकर रितिका ने उन्हें 2-3 साल तक लगातार मैसेज किए. एक दिन उन्होंने जवाब दिया. फिर उन्होंने 2 साल तक डेट किया, शादी का फैसला लिया लेकिन परिवार इसके लिए सपोर्टिव नहीं था.
शादी के खिलाफ था परिवार अनुराग ने बताया कि उनकी शादी से 6 दिन पहले उनके पेरेंट्स ने इसे अटेंड करने से मना कर दिया था. ऐसे में उन्होंने पूरी सेरमनी खुद मैनेज की. वो कहते हैं- मेरे से हाथ जुड़वाए, पैर पड़वाए, सारे रिश्तेदारों के सामने मुझसे सॉरी कहलवाया. मां-पापा ने इस हद तक टॉर्चर किया. कहा कि ना हम खुश रहेंगे, ना तुझे रहने देंगे. ये सब इसलिए क्योंकि मैंने इंटर-कास्ट मैरिज की थी. अनुराग के मुताबिक, उनके पेरेंट्स ने ये रिश्ता नहीं स्वीकारा. उन्हें और रितिका को घर में नहीं आने दिया. अनुराग ने दावा किया कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी. ये भी बताया कि पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़ चुकी है.
देखें अनुराग का वीडियो

'सेक्रेड गेम्स' फेम राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है. वह अब ठीक हो रही हैं. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा. जानिए












