
दुबई: बालकनी में न्यूड पोज देकर वायरल हुईं 12 महिलाएं, फिर सभी हो गईं अरेस्ट
AajTak
दुबई में पुलिस ने कुछ महिलाओं को गिरफ्तार किया है क्योंकि ये महिलाएं बालकनी में खड़े होकर न्यूड पोज दे रही थीं. पुलिस का कहना है कि उन्होंने इन महिलाओं को पब्लिक में भ्रष्ट आचरण के चलते अरेस्ट किया है.
दुबई में पुलिस ने कुछ महिलाओं को गिरफ्तार किया है क्योंकि ये महिलाएं बालकनी में खड़े होकर न्यूड पोज दे रही थीं. पुलिस का कहना है कि उन्होंने इन महिलाओं को पब्लिक में भ्रष्ट आचरण के चलते अरेस्ट किया है. इन महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं और इसी के बाद पुलिस ने इन पर एक्शन लिया है. दर्जन भर से अधिक इन महिलाओं को एक शूट के लिए न्यूड पोज देते हुए देखा जा सकता है. दुबई के एक पॉश इलाके की बालकनी में खड़ी इन महिलाओं की तस्वीरों को एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर तो शूट कर ही रहा था. इसके अलावा एक और शख्स ने दूसरी बालकनी से इन महिलाओं की तस्वीरें खींचकर वायरल कर दी थीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर) सऊदी अरब के अखबार द नेशनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन महिलाओं को छह महीने की कैद की सजा सुनाई जा सकती है और इन पर हजार पाउंड्स का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












