दुबई: पाकिस्तानी की हत्या के जुर्म में भारतीय को सजा-ए-मौत, परिवार ने लगाई सरकार से गुहार
AajTak
दुबई की अदालत से हत्या के मामले में गोली मारकर मौत की सजा पाने वाले युवक के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है. परिवार वालों की मांग है कि सरकार उनके बेटे की घर वापसी करवाए. मौत की सजा पाने वाला युवक माहिलपुर के वार्ड आठ का रहने वाला चरणजीत सिंह है.
दुबई की अदालत से हत्या के मामले में मौत की सजा पाने वाले भारत के युवक के परिवार ने अभी भी उम्मीदें नहीं छोड़ी है. इस युवक के परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है. दुबई में मौत की सजा फायरिंग स्क्वायड द्वारा गोली मारकर दी जाती है. परिवार वालों की मांग है कि सरकार उनके बेटे को घर वापस लाए. मौत की सजा पाने वाला युवक पंजाब के माहिलपुर के वार्ड आठ का रहने वाला चरणजीत सिंह है. (फोटो- सुनील लाखा) परिजनों का कहना है कि चरणजीत सिंह 2020 में दुबई गया था. जहां पर एक पाकिस्तानी लड़के के कथित कत्ल के मामले में उसे दुबई की अदालत ने गोली मारकर मारने की सजा सुनाई है. पिता तिलक राज और मां बबली ने बताया कि चरणजीत सिंह जिसकी आयु 23 वर्ष और शिक्षा दसवीं पास है, वह घर की गरीबी दूर करने के लिए फरवरी 2020 में बतौर हेल्पर काम करने के लिए दुबई गया था.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







