
दुबई के मॉल में बिरयानी फ्लेवर्ड आइसक्रीम... लोग बोले- इन्हें जेल क्यों नहीं होती?
AajTak
सोशल मीडिया पर फूड के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट के वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं. कभी-कभी ये फूड कॉम्बिनेशन इतने अजीब होते हैं कि लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसा कोई कर भी कैसे सकता है. लेकिन इंटरनेट की दुनिया में ऐसे ही अतरंगी वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं.
सोशल मीडिया पर फूड के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट के वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं. कभी-कभी ये फूड कॉम्बिनेशन इतने अजीब होते हैं कि लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसा कोई कर भी कैसे सकता है. लेकिन इंटरनेट की दुनिया में ऐसे ही अतरंगी वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं.
इन दिनों एक ऐसा ही अनोखा फूड कॉम्बिनेशन चर्चा में है, जो किसी सड़क किनारे स्टॉल पर नहीं, बल्कि एक दुबई के एक मॉल के आइसक्रीम स्टोर पर उपलब्ध है. जी हां, हम बात कर रहे हैं बिरयानी फ्लेवर आइसक्रीम की!
बिरयानी के स्वाद वाली इस आइसक्रीम का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें फूड ब्लॉगर आकाश दुबई के एक मॉल में अनोखे फ्लेवर का स्वाद लेते हुए दिखाई देते हैं. आकाश का रिएक्शन भी देखने लायक है, जैसे ही वो बिरयानी फ्लेवर आइसक्रीम चखते हैं, वो कहते हैं कि ये ट्राय करने लायक तो है, लेकिन शायद पूरी खाने लायक नहीं.
देखें वायरल वीडियो
आकाश ने इंस्टाग्राम रील में मेन्यू से कैचअप, चिप्स, ऑलिव ऑयल, चाय और बिरयानी जैसे अनोखे फ्लेवर चुने. पहले उन्होंने कैचअप फ्लेवर आइसक्रीम का स्वाद चखा, जिस पर उनका रिएक्शन थोड़ा मिला-जुला रहा. इसके बाद उन्होंने बिरयानी फ्लेवर आइसक्रीम उठाई और मजाकिया अंदाज में बोले, 'ये चीज नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन लग रहा है कि ये हिट होगी. लेकिन जैसे ही उन्होंने इसे चखना शुरू किया, उन्हें समझ में आ गया कि बिरयानी और आइसक्रीम का ये कॉम्बिनेशन नहीं हो सकता.
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











