
दुबई आकर भीख मांगते हैं... IND-PAK मैच के लिए पाकिस्तानियों को नहीं मिल रहा UAE का वीजा
AajTak
पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस भारत के खिलाफ मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उनके सामने एक मुश्किल तो मैच का देश से बाहर शिफ्ट होना है, वहीं दूसरी दिक्कत यूएई का वीजा न मिलने से खड़ी हो गई है. दुबई में ही 23 फरवरी को भारत-पाक का महामुकाबला होने जा रहा है.
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्र्रॉफी का आगाज हो गया है और मेजबान टीम ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. हालांकि क्रिकेट फैंस अपने ही देश की टीम का मैच देखने के लिए भी मैदान तक नहीं पहुंचे और कराची का स्टेडियम खाली रहा. इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार की काफी आलोचना भी हो रही है. लेकिन सबकी नजर अब 23 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले पर हैं जो दुबई में होना है.
दुबई जाने के लिए मारामारी
पाकिस्तानी अपने घरेलू मैदान पर मैच देखने भले ही न जा रहे हों लेकिन भारत के खिलाफ मैच देखने के लिए टिकट और वीजा की होड़ मची हुई है. 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी तादाद में पाकिस्तान और बाकी देशों में रहने वाले पाकिस्तानी, भारत के खिलाफ होने वाला मैच देखने के लिए दुबई जाना चाहते हैं लेकिन उनके सामने बहुत बड़ी समस्या है.
ये भी पढ़ें: इतना सस्ता टिकट, फिर भी कराची स्टेडियम खाली... चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान शर्मिंदा
पहले तो ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही करीब एक घंटे में ही इस मैच के सभी टिकट बिक चुके थे. कुछ लोग किस्मत वाले रहे जिन्हें टिकट मिल पाई. लेकिन अब उन्हें यूएई का वीजा हासिल करने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं. क्रिकेट फैंस टिकट हासिल करने के बाद वीजा के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन उन्हें दुबई जाने के लिए यूएई का वीजा नहीं मिल पा रहा है. कुछ फैंस ने बताया कि सुबह में वीजा के लिए आवेदन किया और शाम को बिना कोई वजह बताए एप्लीकेशन को खारिज कर दिया गया.
वीजा के आवेदन हो रहे खारिज

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









