
दुबई: होटल वालों को परेशान करता था यूरोप का टूरिस्ट, पुलिस बुलाई तो सारे कपड़े उतार दिए
AajTak
पुलिस अफसरों ने उसे चेतावनी दी कि सोना है तो रूम बुक करे. पुलिस अफसरों की ये बात सुनने के बाद टूरिस्ट अचानक खड़ा हुआ और अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए और शरीर पर अंडरवियर ही रह गया.
दुबई के एक होटल में यूरोप के एक टूरिस्ट को हंगामा करते गिरफ्तार कर लिया गया. ये शख्स होटल की लॉबी के एक सोफे पर सो रहा था. दुबई पब्लिक प्रॉसीक्यूशन के मुताबिक ये टूरिस्ट होटल में आए दिन आता रहता था. उसने होटल के स्टाफ और अन्य गेस्ट्स को परेशान करना शुरू कर दिया तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाने का फैसला किया.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











