
दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह पर भी पानी को तरसते हैं लोग, क्यों रिकॉर्ड बारिश के बाद भी सूखा खत्म नहीं हो रहा?
AajTak
देश के बहुत से हिस्सों में इस वक्त जलप्रलय आया हुआ है, लेकिन कुछ ही महीने बीतेंगे, जब इन्हीं जगहों पर पानी की कमी होने लगेगी. दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह- मेघालय के मावसिनराम और चेरापूंजी तक से पानी की कमी की शिकायत आती रही. ऐसा क्या है जो भरपूर पानी के बाद भी कई जगहों पर सूखे की नौबत आ जाती है.
भारतीय पर्यावरण और वन मंत्रालय ने नब्बे के दशक में दावा किया था कि पूर्वोत्तर राज्यों से 245 वर्ग मील के लगभग जंगल गायब हो चुके हैं. इस बात ने काफी तहलका मचाया था क्योंकि ये राज्य अपनी हरियाली और जमकर बारिश के लिए जाने जाते थे. अब लगभग तीन दशक बाद हालात और खराब हो चुके. यहां तक कि जैसे ही यहां कुछ दिनों के लिए बारिश रुकती है, खेतों और घरों में पानी की कमी होने लगती है.
यहां तक कि दुनिया में सबसे ज्यादा नम कहलाती जगह मावसिनराम तक के यही हाल हैं, जहां सालाना औसतन 11, 802 मिलीमीटर पानी गिरता है.
इसलिए एक ही जगह पर पानी भी, और सूखा भी
पानी के पैटर्न में जैसे ही बदलाव होता है, कोई न कोई मुसीबत आती है. मसलन, ज्यादा बारिश होने पर बाढ़ का खतरा रहता है, तो कम होने पर सूखा पड़ने का. साइंस की ये मोटी बात हम सब जानते रहे, लेकिन इसमें एक बात मिसिंग है. अगर ऐसी जगह पर जरूरत से ज्यादा बारिश हो, जहां जंगल कम और कंक्रीट ज्यादा है तो दोनों ही हालात एक साथ बनेंगे. यहां बाढ़ भी आएगी और पानी के सूखते ही सूखा पड़ने लगेगा. ऐसा इसलिए होता है कि कंक्रीट के पास वो ताकत नहीं होती कि वो पानी को सोखकर अपने में प्रिजर्व कर ले. मिट्टी का पानी को सोख पाना सूखे से बचाव का सबसे बड़ा स्टेप है.
क्या है कारण?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











