
दुनिया में भारतीय हथियारों की धाक, फिलीपींस के बाद अब ये देश खरीदेगा भारत की ब्रह्मोस मिसाइल
AajTak
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए इंडोनेशिया के साथ करार होने जा रहा है. यह सौदा इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में हो सकता है. भारत से ब्रह्मोस मिसाइल का आयात करने वाला इंडोनेशिया आसियान का दूसरा देश होगा. इससे पहले फिलीपींस को यह मिसाइल भारत बेच चुका है.
भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी (Act East Policy) को एक और बड़ी जीत मिलने जा रही है. भारत, इंडोनेशिया को एंटी शिप वैरिएंट ब्रह्मोस मिसाइल बेचने जा रहा है. दोनों देशों के बीच यह सौदा इस साल के अंत तक हो सकता है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos supersonic cruise missile) के आयात के लिए इंडोनेशिया से बातचीत अंतिम चरण में है. इस मिसाइल को भारत, रूस ने संयुक्त रूप से तैयार किया है.
हालांकि, इस सौदे पर पहले ही हस्ताक्षर हो सकते थे लेकिन इंडोनेशिया के आंतरिक मामलों की वजह से इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक इस पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.
भारत से ब्रह्मोस मिसाइल का आयात करने वाला इंडोनेशिया आसियान का दूसरा देश होगा. इससे पहले फिलीपींस को यह मिसाइल भारत बेच चुका है.
2018 में इंडोनेशिया ने भारत से ब्रह्मोस खरीदने की इच्छा जताई थी
2018 में सबसे पहले यह रिपोर्ट सामने आई थी कि इंडोनेशिया उन देशों में शामिल है, जिसने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की इच्छा जताई है.
जनवरी 2018 में नई दिल्ली में आसियान-भारत कॉमेमोरेटिव समिट (ASEAN-India Commemorative Summit) के दौरान आसियान देशों ने भारत से ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल खरीदने की इच्छा जताई थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











