
दुनिया के सबसे मजबूत शख्स ने मारा पंच तो जिमनास्ट का हुआ ये हाल, वीडियो वायरल
AajTak
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो जिमनास्ट विल्सन ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए बनाया था. वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
जब दुनिया का सबसे मजबूत शख्स आपको पंच मारे तो सोचिए आपकी क्या हालत होगी. यही दिखाने के लिए एक ओलंपिक जिमनास्ट ने कभी दुनिया के सबसे मजबूत शख्स रहे एडी हॉल से अपनी स्वेच्छा से पंच (मुक्का) खाया. इसकी बाद उसकी क्या हालत हुई ये आप इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो जिमनास्ट विल्सन ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए बनाया था. वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में पूर्व ब्रिटिश जिमनास्ट नील विल्सन और एडी हॉल शामिल हैं. इस वीडियो 5 फीट 6 इंच के विल्सन दिख रहे हैं जिसका वजन 60 किलोग्राम है जबकि हॉल की लंबाई 6 फीट 3 इंच है और उनका वजन 158 किलोग्राम है, लोगों ने पूर्व जिमनास्ट के भावना की सराहना की है. स्थानीय अखबार द सन के अनुसार, इस साल हॉल ब्योर्ज़सन के खिलाफ अपनी मुक्केबाजी की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं, अंतिम पंच से पहले विल्सन को उन्होंने मुक्केबाजी के टिप्स भी दिए.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












