
'दुनिया के सबसे कठिन कार्यों में से एक है भारत में वोटर लिस्ट तैयार करना', स्टॉकहोम समिट में बोले CEC ज्ञानेश कुमार
AajTak
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस टिप्पणी के अर्थ बहुआयामी हैं. विश्व परिदृश्य में भारत में लोकतंत्र का मजबूत आधार बनी चुनाव प्रक्रिया की खासियत बताने के साथ कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों द्वारा चुनावों में धांधली के लिए मतदाता आंकड़ों में हेरफेर के आरोपों का सीधा और सटीक जवाब भी है.
भारत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर उठाए गए विपक्ष के सवालों के जवाब मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन को राजधानी स्टॉकहोम में दिए. चुनावी शुचिता और पारदर्शिता पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत में मतदाता सूची तैयार करना दुनिया के सबसे कठिन और पारदर्शी कार्यों में से एक है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को कानून के अनुसार हर साल संशोधन के दौरान और चुनावों से पहले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के साथ साझा किया जाता है.
सीईसी ने कहा कि 1960 से ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची साझा की जाती रही है, जिसमें दावे, आपत्तियां और अपील का प्रावधान है. मुख्य चुनाव आयुक्त की यह टिप्पणी कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा चुनावों में धांधली करने के लिए मतदाता डेटा में हेराफेरी का आरोप लगाने के बाद आई है. चुनाव आयोग ने इन आरोपों को बेतुका बताया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करना विश्व के सबसे कठोर एवं पारदर्शी कार्यों में से एक है, जो निर्वाचन प्रक्रिया की सटीकता एवं अखंडता को मजबूत करता है.
यह भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग नहीं, अपनी ही पार्टी के BLA पर सवाल उठा रहे राहुल गांधी', EC ने दिया जवाब
चुनाव आयोग के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस मजबूत तंत्र ने वर्षों से देश भर में चुनावी विश्वसनीयता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. सीईसी ने बताया कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की अनिवार्य मौजूदगी में मतदाता सूची तैयार करना, ईवीएम की जांच करना इत्यादि शामिल होता है. मतदान के बाद राजनीतिक दलों को मतदान की पूरी जानकारी दी जाती है. उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दो करोड़ से अधिक कर्मचारी चुनाव आयोग के साथ काम करते हैं. इस दौरान प्रत्येक काम-काज को लेकर एक तय नियम प्रक्रिया बनाई गई है.
उन्होंने दुनिया के 50 से अधिक देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के आम चुनावों में भारत के 743 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया था. इनमें छह राष्ट्रीय दलों के साथ 67 राज्य स्तरीय दल व अन्य पंजीकृत दल शामिल थे. सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 62 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) का इस्तेमाल किया गया. कुल 20271 प्रत्याशी मैदान में थे. ये प्रक्रिया 65 से भी ज्यादा वर्षों से लगातार जारी है. रिकॉर्ड के मुताबिक 1960 से मतदाता सूची पर दावों, आपत्तियों और अपीलों के प्रावधान के साथ नामावली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई है.
यह भी पढ़ें: डुप्लीकेट वोटर आईडी का चुनाव आयोग ने ऐसे निकाला हल, 20 साल से अटका था मामला

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







