
दुनिया के ये देश हैं सबसे महंगे, दूध-ब्रेड खरीदने से पहले भी सौ बार देखेंगे कीमत
AajTak
आमतौर पर ज्यादातर लोग अपने देश से दूसरे देश में जाकर बसना पसंद करते हैं. कुछ लोगों को विदेश में जाकर रहना काफी पसंद होता है. पर सच्चाई इससे थोड़ी अलग है. दुनियाभर में कई देश इतने महंगे हैं कि वहां जाकर रहना और जीवन यापन करना काफी मुश्किल हो सकता है.
आमतौर पर ज्यादातर लोग अपने देश से दूसरे देश में जाकर बसना पसंद करते हैं. कुछ लोगों को विदेश में जाकर रहना काफी पसंद होता है. पर सच्चाई इससे थोड़ी अलग है. दुनियाभर में कई देश इतने महंगे हैं कि वहां जाकर रहना और जीवन यापन करना काफी मुश्किल हो सकता है. हालांकि, इनमें से कुछ देशों का किराया कम हो या फिर खाना सस्ता हो पर वो किसी और कारण से भी महंगे हो सकते हैं. अगर आप भी किसी और देश में जाकर रहने की सोच रहे हैं तो बताई गई इन देशों की लिस्ट को एक बार जरूर पढ़ें और जानें कि दुनिया में कौन से देश रहने के लिए सबसे महंगे हैं. photo credit- pixabay स्विट्जरलैंड- पूरी दुनिया में रहने के लिहाज से स्विट्जरलैंड को सबसे महंगा देश घोषित किया गया है. खाने-पीने से लेकर होटल, कपड़े, घर आदि सबस कुछ बहुत महंगा है. इतना ही नहीं, स्वास्थ्य बीमा की बात की जाए तो ये देश महंगे देशों की लिस्ट सबसे ऊपर है. यहां के रेस्टोरेंट और ग्रॉसरी की कीमत दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक महंगी बताई जाती है. इस देश में आपको अपने घर में रहने के लिए भी टैक्स भरना पड़ता है. photo credit- getty images
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









