
दुनिया की सबसे बड़ी बोट में घर खरीदने का मौका, करोड़ों में है कीमत
AajTak
दुनिया की सबसे विशालकाय बोट को बनाने की प्लानिंग काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. इस सुपरयाट में छह फ्लोर्स होंगे और 39 अपार्टमेंट्स होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, हर अपार्टमेंट की कीमत लगभग 11 मिलियन डॉलर्स यानी 81 करोड़ के आसपास हो सकती है.
दुनिया की सबसे विशालकाय बोट को बनाने की प्लानिंग काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. इस सुपरयाट में छह फ्लोर्स होंगे और 39 अपार्टमेंट्स होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, हर अपार्टमेंट की कीमत लगभग 11 मिलियन डॉलर्स यानि 81 करोड़ के आसपास हो सकती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) इस 728 फुट लंबी सुपरयाट का नाम सोमनियो है. इसे साल 2024 में लॉन्च करने की तैयारियां चल रही हैं. प्रेस रिलीज के मुताबिक, सोमनियो को बनाने में लगभग 600 मिलियन डॉलर्स यानि लगभग 44 अरब का खर्चा आएगा. गौरतलब है कि इस समय दुनिया की सबसे लंबी सुपरयाट अज्जाम है. हालांकि ये सिर्फ 600 फीट लंबी है. सोमनियो के सहारे लोग ना केवल दुनिया के सबसे बड़े याट का मजा उठा सकते हैं बल्कि यहां मौजूद लक्जरी अपार्टमेंट्स में कई शानदार सुविधाएं भी मिलेंगी.More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












