
दुनिया की सबसे गर्म जगह, जहां की इकलौती नदी बहते-बहते नमक के ढेर में बदल जाती है, खौलता रहता है झीलों का पानी
AajTak
देश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी हो चुका, हालांकि ये गर्मी डेनेकिल डिप्रेशन के आगे कुछ नहीं. इथियोपिया स्थित ये जगह धरती की सबसे गर्म जगह के तौर पर जानी जाती है. इसके तापमान का अंदाजा इसी बात से लगा लें कि यहां पौधों और जीव-जंतुओं की अलग ही स्पीशीज मिलती हैं, जिन्हें एक्सट्रीमोफाइल्स कहते हैं. ये वो स्पीशीज हैं, जो एक्सट्रीम पर जिंदा रह पाती हैं.
कैलिफोर्निया स्थित डेथ वैली का नाम अक्सर अपने टेंपरेचर के लिए चर्चा में रहता है. लाल रंग की चट्टानों और खड़े पहाड़ों से बनी इस जगह की खासियत है कि सूरज से आई तपिश यहां जमा रहती है और मौसम ठंडा नहीं हो पाता. वैसे रात में वैली का तापमान भी कम हो जाता है. वहीं इथियोपिया के डेनेकिल डिप्रेशन में पूरे सालभर तापमान एक जैसा बना रहता है- बेहद-बेहद गर्म. दिसंबर-जनवरी में जब दुनिया के ज्यादातर हिस्से ठंडे हो जाते हैं, तब भी यहां टेंपरेचर औसतन 35 डिग्री सेल्सियस बना रहता है.
डेनेकिल डिप्रेशन में गर्मी के कई कारण है
एक वजह है धरती के नीचे की हलचल. यहां नीचे तीन टेक्टॉनिक प्लेटें है, जो काफी तेजी से एक-दूसरे से दूर जा रही हैं. इस अंदरुनी मूवमेंट का असर ऊपर भी दिखता है. इस पूरे क्षेत्र में कई एक्टिव ज्वालामुखी हैं, जिनसे लावा और धुआं निकलता रहता है. साल के किसी भी मौसम में जाएं, यहां की हवा में आग की धधक और जलने की गंध मिलती है. यही वजह है कि बाहरी दुनिया के लोग, यहां तक कि खुद को खतरों के खिलाड़ी बताने वाले भी यहां जाने से बचते हैं.
वॉल्केनो बना हुआ है सक्रिय यहां अर्टा एले नाम का ज्वालामुखी है, जो लगभग सवा 6 सौ मीटर ऊंचा है. इसके शिखर पर दुनिया की पांच में से दो लावा झीलें बनी हुई हैं. साल 1906 में यहां पहली लावा झील बनी, ये पानी नहीं बल्कि खौलते हुए लावा से बनी है. हैरतअंगेज तौर पर ये लावा ठंडा नहीं पड़ता, बल्कि लगातार खदबदा रहा है. टेक्टॉनिक प्लेट्स को ही वैज्ञानिक इसकी जड़ में मानते हैं. इसके अलावा कई छोटे-बड़े ज्वालामुखी हैं, जो सक्रिय हैं.
नदी बन जाती है नमक धरती की भीतर लगी हुई आग की वजह से ऊपर की सतह भी बाकी दुनिया से अलग है. यहां अलग तरह की चट्टानें और मिट्टी, जो भुरभुरी है. देखने पर ये कोई दूसरा ग्रह लगता है. वैसे तो डेनेकिल में पानी के कई सोते और एक नदी भी है, जिसे अवाश नदी कहते हैं, लेकिन ये भी अलग है. नदी लंबी होने के बावजूद कभी समुद्र तक नहीं पहुंच पाती, बल्कि कुछ-कुछ महीनों में सूख जाती है और नीचे नमक इकट्ठा हो जाता है. ज्वालामुखी और गर्म पानी के सोतों की वजह से ये नदी पूरी तरह से एसिडिट हो चुकी. हालांकि यही चीज वहां रहने वालों के काम आती है. वे नमक जमा करके पास के बाजारों में बेचने जाते हैं. इसे यहां वाइट गोल्ड कहा जाता है क्योंकि इसके अलावा सोर्स ऑफ इनकम दूसरा कुछ नहीं.
समुद्र तल से नीचे स्थित है एक और बात डेनेकिल को सबसे गर्म बनाती है, वो है समुद्र तल से इसकी पोजिशन. तल से लगभग सवा सौ मीटर नीचे स्थित होना इसे और ज्यादा गर्म बना देता है. यहां सालभर में बारिश भी सौ से 2 सौ मिलीमीटर तक ही होती है. बता दें कि हमारे देश में औसत वर्षा लगभग डेढ़ सौ सेंटीमीटर है, वहीं उत्तर-पूर्वी भारत और पश्चिमी तट पर सालाना लगभग 400 सेंटीमीटर से भी ज्यादा बारिश होती है. तो अनुमान लगा सकते हैं कि मिलीमीटर में वर्षा कितनी कम होगी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








