
दुनिया की पहली ऐसी सर्जरी जिसमें शख्स को लगा दिए दोनों हाथ
AajTak
फ्रांस में एक शख्स के दोनों हाथों को ट्रांसप्लांट किया गया है. ये दुनिया का पहला ऐसा मामला है जब किसी व्यक्ति के दोनों हाथ और कंधे को ट्रांसप्लांट किया गया हो. 49 साल के इस इलेक्ट्रिशियन ने 23 साल पहले एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथों को गंवा दिया था.
फ्रांस में एक शख्स के दोनों हाथों को ट्रांसप्लांट किया गया है. ये दुनिया का पहला ऐसा मामला है जब किसी व्यक्ति के दोनों हाथ और कंधे को ट्रांसप्लांट किया गया हो. 49 साल के इस इलेक्ट्रिशियन ने 23 साल पहले एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथों को गंवा दिया था. 49 साल के फेलिक्स ग्रेटार्सन ने साल 1998 में अपने दोनों हाथों को एक इलेक्ट्रिक एक्सीडेंट में गंवा दिया था. फेलिक्स उस समय एक पावरलाइन को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे. इस एक्सीडेंट के बाद डॉक्टर्स ने फेलिक्स को तीन महीनों तक कोमा में डाल दिया था और उन पर 54 ऑपरेशन्स किए थे. ये ऑपरेशन फ्रांस के लियोन शहर के एडवर्ड हेरियट अस्पताल में किया गया है. ये ऐतिहासिक ऑपरेशन 15 घंटों तक चला और इसके लिए पांच अस्पतालों की टीमें काम कर रही थीं. फेलिक्स ने कहा कि ऑपरेशन के बाद अब वे अपने नए बाइसेप्स को हिला सकते हैं और वे अपनी पत्नी और पोते-पोतियों को गले लगाना चाहते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












