
दुनिया का सबसे बदबूदार खाना... चखते ही शख्स का हुआ बुरा हाल, ये है वो डिश
AajTak
एक शख्स का दावा है कि उसने दुनिया का सबसे बदबूदार खाना खाया. एक निवाला मुंह में लेने के बाद उसका ऐसा हाल हुआ कि बदबू से छुटकारा पाने के लिए कई बार नहाना पड़ा और दर्जनों बार ब्रश करना पड़ा. जानते हैं आखिर वो डिश क्या है.
लुइसियाना के एक शख्स ने दुनिया का सबसे बदबूदार भोजन चखा. इसकी दुर्गंध इतनी खराब थी कि मुंह में निवाला देने से पहले ही उबकाई आ गई. डिश को चखते ही दौड़कर वहां से भाग गया क्योंकि उसे बदबू से छुटकारा पाना था. इसके बाद उसने तीन बार स्नान करना पड़ा और दर्जनों बार ब्रश भी किया.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जेम्स एलिंग्सवर्थ ने दुनिया के सबसे बदबूदार खाने को चखने के अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन में अब तक की सबसे घृणित चीज है जिसे मैंने आजमाया है.
तरह-तरहा के डिश आजमाने का है शौक एलिंग्सवर्थ एक फूड व्लॉगर हैं और अक्सर तरह-तरह का खाने आजमाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शेयर करते हैं. इन्होंने कच्चे मांस और कॉस्टको सैल्मन सुशी जैसे पारंपरिक व्यंजन का स्वाद लेते हुए अपना वीडियो बनाया है.
ये है दुनिया का सबसे बदबूदार खाना अपने ताजा फूड टेस्ट वीडियो में एलिंग्सवर्थ ने दुनिया का सबसे बदबूदार भोजन माना जाने वाला सुरस्ट्रोमिंग चखने का फैसला किया. सुपस्ट्रोमिंग एक स्वीडिश डिश है. यह बाल्टिक सागर में मिलने वाले हेरिंग मछली से बना होता है.
मरी हुई फरमेंटेड मछली से बनता है ये डिश इस डिश को बनाने के लिए मरी हुई हेरिंग मछली को कई दिनों तक फरमेंटेड किया जाता है. इस वजह से इसकी बदबू इतनी भयानक होती है कि टीन के डिब्बे में बंद होने के बाद भी इसकी तेज दुर्गंध बाहर आती रहती है. इसे बन या ब्रेड के साथ सैंडविच की तरह खाया जाता है.
कई भोजन प्रेमियों ने इसे चीन के बदबूदार टोफू और ग्रीनलैंड शार्क के फरमेंटेड मांस से बने आइसलैंडिक डिश हाकारल साथ दुनिया के सबसे दुर्गंधयुक्त भोजन की श्रेणी में रखा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











