
‘दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा?’ लोगों के जवाब आपको चौंका देंगे
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कनाडा के एक शहर में लोगों से पूछते नजर आ रहा है, "दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है?"
दुनिया में कई लोग विभिन्न धर्मों को मानते हैं, जैसे हिंदू, मुस्लिम, सिख, और ईसाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है? यह एक दिलचस्प सवाल है, और इसी सवाल को लेकर एक विदेशी कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कनाडा के एक शहर में लोगों से पूछते नजर आ रहा है, "दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है?" वीडियो में देखा जा सकता है कि वह विभिन्न लोगों से यह सवाल पूछते हैं और उनके जवाब सुनते हैं.
लोगों ने कई धर्मों के नाम लिए, जिनमें यहूदी, इस्लाम, और ईसाई धर्म प्रमुख थे. हालांकि, कई लोग सही जवाब भी देते हैं. वीडियो में सिर्फ दो ही लोग सही जवाब देने में कामयाब होते हैं.
यह वीडियो न केवल लोगों के ज्ञान की परीक्षा लेता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कितने लोग वास्तव में अपने धार्मिक इतिहास के बारे में जानते हैं .अगर आप भी जानना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है, तो यह वीडियो जरूर देखें.
वीडियो में कुछ लोगों का मानना है यहूदियों और ईसाई धर्म ही सबसे पुराना है. कुछ लोगों ने उनसे भी पुराने धर्म चीन के ताओ, बौद्ध धर्म और यहां तक कि सिक्ख धर्म का भी जवाब दिया.
इंस्टाग्राम पर Poptrifia अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को दस लाख लोगों ने देखा है. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने हिंदू और सनातन धर्म का नाम लिया है. कई लोग हिंदू धर्म और भारत के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- विदेशियों को पता ही नहीं है कि सबसे पुराना धर्म हिंदू धर्म है!. खैर ये बहस बहुत पुरानी है.सोशल मीडिया पर लोगों की अपनी-अपनी राय है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











