
दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल, पानी के अंदर मौजूद है फिल्म स्टूडियो!
AajTak
अगर छुट्टियों में आप दुबई जाने की सोच रहे हैं तो बुर्ज खलीफा, मैन मेड आईलैंड 'पाम जुमेराह' के अलावा भी कई आकर्षक जगह हैं जिन्हें आप देख सकते हैं. लेकिन दुबई की इन खास जगहों की लिस्ट में एक और नाम अब जुड़ गया है, वह है- डीप डाइव दुबई. आइए जानते हैं इसके बारे में...
Deep Dive Dubai: दुबई दुनिया का ऐसा शहर है, जहां इंसानी कारीगरी की कई नायाब चीजें मौजूद हैं. दुनिया की सबसे ऊंची गंगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa), सबसे बड़ा मॉल UAE के इस शहर में मौजूद है.
अब दुबई में दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल (Deepest swimming pool in Dubai) भी सुर्खियां बटोर रहा है. खास बात ये है अंडर वॉटर एंडवेचर के शौकीन भी यहां कई चीजें ट्राय कर सकते हैं. इसके अलावा भी यहां कई अजब-गजब चीजें मौजूद हैं.
इस स्विमिंग पूल की खास बातें क्या हैं? तो वह आपको बता देते हैं. इसकी गहराई 60 मीटर है. इस खास स्विमिंग पूल का नाम डीप डाइव दुबई ( Deep Dive Dubai) है. यह पौलेंड के डीपशॉट (Poland Deepshot) स्विमिंग पूल से भी गहराई के मामले में आगे है.
इसे भरने के लिए कितने पानी की जरूरत होती है तो वह भी जान लीजिए....इस स्विमिंग पूल को भरने के लिए 14 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है. इसका आकार 6 ओलंपिक पूल के बराबर है.
वहीं दुनिया के किसी भी डाइविंग पूल से ये चार गुना बड़ा है. पिछले साल 27 जून को ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे डाइविंग के लिए सबसे गहरे स्विमिंग पूल (Deepest swimming pool for Diving) के तौर पर नवाजा था. यहां पानी का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है.
कैसे पहुंचे यहां तक deepdivedubai.com पर जो जानकारी मौजूद है, उसके अनुसार ये नायाब पूल Nad Al Sheba में मौजूद है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यहां तक पहुंचने में 25 मिनट लगते हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











