
दुनिया का पांचवां सबसे अमीर आतंकी संगठन है तालिबान, इस काले कारोबार से होती है मोटी कमाई
AajTak
अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले ही बड़ी मुसीबत में है. अफगानिस्तान की जीडीपी महज 19.8 अरब डॉलर है और वो लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र संघ की उस सूची में शामिल है, जिन देशों में विकास की रफ्तार सबसे धीमी है. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक अफगानिस्तान का करीब 75 फीसदी सरकारी बजट अंतरराष्ट्रीय दानदाताओं यानी इंटरनेशनल डोनर्स से मिलता है.
अफगानिस्तान पर अब भीषण आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं. तालिबान के कब्जा करते ही ज़्यादातर देशों ने अफगानिस्तान से दूरी बना ली है. अमेरिका समेत तमाम एजेंसियों ने अफगानिस्तान के फंडिंग पर रोक लगा दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तालिबान की वजह से अफगानिस्तान इतनी बड़ी मुसीबत में है, खुद वो तालिबान कितना अमीर है? तो सुनिए, तालिबान इस दुनिया का पांचवां सबसे अमीर आतंकी संगठन है और शरिया कानून की बात करनेवाले इस तालिबान की नाजायज़ कमाई का लगभग 60 फीसदी हिस्सा ड्रग्स के कारोबार से आता है. वो ड्रग्स, जिसकी तस्करी की सज़ा कई मुल्कों में शरिया कानून के मुताबिक सिर्फ मौत है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










