
दुनिया का पहला 6G डिवाइस आया सामने, 5G से 20 गुना ज्यादा मिलेगी स्पीड, इस देश ने किया पेश
AajTak
World’s First 6G Device: जापान में दुनिया के पहले 6G डिवाइस के प्रोटोटाइप से पर्दा उठाया. यहां 6G डिवाइस पर 5G की तुलना में 20 गुणा ज्यादा फास्ट इंटरनेट स्पीड का एक्सपीरियंस मिला. यहां डिवाइस ने 100Gbps तक की स्पीड दिखाई, जो अपने आप में बेहद ही फास्ट है. इस डिवाइस को कुछ कंपनियों ने पार्टनरशिप में तैयार किया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
5G स्पीड का एक्सपीरियंस बहुत से लोग ले चुके हैं, जहां यूजर्स को एक हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है. अब दुनिया का पहला 6G डिवाइस का प्रोटोटाइप सामने आया है. यह 100 Gigabits (GB) प्रति सेकेंड की स्पीड से डेटा ट्रांसमिट कर सकता है.
यह 300 फीट से ज्यादा के एरिया को कवर कर सकता है. यह मौजूदा 5G टेक्नोलॉजी की तुलना में 20 गुणा ज्यादा फास्ट है. यह कई लोगों के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है. यह डिवाइस स्मार्टफोन नहीं है.
इस 6G डिवाइस को जापान ने तैयार किया है. इस डिवाइस को कुछ कंपनी ने पार्टनरशिप के तहत बनाया है. इसमें DOCOMO, NTT कॉर्पोरेशन, NEC कॉर्पोरेशन और Fujitsu के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung ने किया बंपर सेल Fab Grab Fest का ऐलान, सस्ते में मिलेंगे TV, फ्रिज और स्मार्टफोन्स
रिपोर्ट्स में बताया कि 11 अप्रैल को इस डिवाइस का सफल परीक्षण पूरा किया. कंपनियों ने खुलासा किया कि ये प्रोटोटाइप डिवाइस 100Gbps की स्पीड पर पहुंच सकता है. यह टेस्ट 328 फीट दूरी पर रखें डिवाइस के साथ टेस्ट करके देखा गया और स्पीड भी चेक की.
यह भी पढ़ें: HMD के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी, नहीं है Nokia की ब्रांडिंग

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












