
'दुनिया का कल्याण करेगा आयुर्वेद', पीएम मोदी ने गोवा में गिनाईं उपलब्धियां
AajTak
पीएम मोदी ने गोवा में 9वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र को संबोधित किया. यहां पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दुनियाभर के 30 से ज्यादा देशों ने आयुर्वेद को पारंपरिक दवाओं का दर्जा दिया है.
पीएम मोदी ने गोवा में 9वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र को संबोधित किया. यहां पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दुनियाभर के 30 से ज्यादा देशों ने आयुर्वेद को पारंपरिक दवाओं का दर्जा दिया है. हमें मानवता के हित के लिए आयुर्वेद के संदेश को ज्यादा से ज्यादा देशों में फैलाने का टारगेट रखना चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा कि आयुर्वेद का आदर्श वाक्य है, 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः' इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बोले कि जिस योग और आयुर्वेद को पहले उपेक्षित समझा जाता था, वही आज पूरी मानवता के लिए एक नई उम्मीद बन गया है. हमारे पास आयुर्वेद का परिणाम भी था, प्रभाव भी था, लेकिन प्रमाण के मामले में हम पीछे छूट रहे थे. इसलिए, आज हमें ‘डेटा बेस्ड एविडेंसेस’ का डॉक्युमेंटेशन करना होगा.
'जीवन जीने का तरीका सिखाता है आयुर्वेद'
साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कुछ लोग समझते हैं कि आयुर्वेद सिर्फ इलाज के लिए है लेकिन इसकी खूबी ये भी है कि आयुर्वेद हमें जीवन जीने का तरीका सिखाता है. साथ ही आयुर्वेद हमें सिखाता है कि हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर की तरह ही शरीर और मन भी एक साथ स्वस्थ रहने चाहिए, उनमें समन्वय रहना चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ने दुनिया के सामने 'वन अर्थ, वन हेल्थ' का दूरदर्शी विजन भी रखा है. 'वन अर्थ, वन हेल्थ' का मतलब है हेल्थ को लेकर एक यूनिवर्सल विजन.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











