
दुकानदार की कमाई पर इनकम टैक्स का हिसाब, बच्चों के साथ हंसी मजाक और बेटी की कविता...वायरल हो रहे पीएम मोदी के ये 3 Video
AajTak
पीएम मोदी 2 दिनों के वाराणसी दौरे पर है जहां उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान दिलचस्प वाकया देखने को मिला. पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की योजना का लाभ ले रहे एक युवक से पूछ लिया कि महीने में कितनी आमदनी हो जाती है. इस पर युवक ने जब कहा कि जीविकोपार्जन हो जाता है तो पीएम ने कहा कि अरे बता दो मोदी इनकम टैक्स नहीं भेजेगा.
दो दिनों के वाराणसी दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने वहां अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ऐसे युवाओं से मुलाकात की जिन्हें केंद्र सरकार की योजना का फायदा मिल रहा है तो वहीं नन्हें बच्चों से भी स्कूल में मिले. इस दौरान कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
'मोदी नहीं भेजेगा इनकम टैक्स'
दरअसल एक वीडियो में पीएम मोदी ने युवक से उसकी आमदनी को लेकर सवाल पूछा और युवक ने जवाब में कहा कि जीविकोपार्जन हो जाता है तो इस पर पीएम मोदी ने कहा कि अरे बता दो भाई इनकम, मोदी इनकम टैक्स नहीं भेजेगा.
दरअसल केंद्र सरकार की योजना का लाभ ले रहे एक युवक से पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान पूछा, क्या दुकान चलाते हो, इसके जवाब में युवक ने कहा कि सीएससी चलाते हैं, उसी के साथ स्टेशनरी की भी दुकान है.
फिर पीएम मोदी ने युवक से पूछा कि सीएससी सेंटर पर कितने लोग आते हैं. इसके जवाब में युवक ने बताया कि गिनती तो नहीं कि है लेकिन दिनभर में औसतन 10-12 लोग आ जाते हैं जिससे जीविकोपार्जन हो जाता है.
फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा कि महीने भर में कितनी आमदनी हो जाती है ? इस सवाल के जवाब में युवक ने कहा कि कभी गिनती नहीं की है. इस पर पीएम मोदी ने युवक से कहा, 'अरे मत बताइये भाई, कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा, कोई ऐसे करता है क्या? आपको लगता होगा इनकम टैक्स भेजेगा मोदी, युवक ने कहा ऐसा नहीं है सर, इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'इनकम टैक्स भरना पड़ेगा जितना कमाते होगे. आपके चेहरे की खुशी बता रही है. इस पर युवक ने कहा कि ये तो आपसे मिलने की खुशी है.'

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










