
दुआ लीपा पर कमेंट करना पड़ा भारी, हनी सिंह संग रहा विवाद, 'कंट्रोवर्सी किंग' बने बादशाह पर हो चुका है केस
AajTak
रैपर बादशाह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. उन्होंने हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस दुआ लीपा के लिए एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देखकर फैंस भड़क गए. हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब बादशाह किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हो. वो इससे पहले भी कई कॉन्ट्रोवर्सीज का हिस्सा रह चुके हैं. आइए, बादशाह की कॉन्ट्रोवर्सीज पर एक नजर डालते हैं.
'डीजे वाले बाबू', 'कर गई चुल', 'काला चश्मा' जैसे टॉप हिट सॉन्ग्स देने वाले रैपर बादशाह अपने फैंस में काफी फेमस हैं. उनके लगभग गाने ट्रेंड किया करते हैं. हाल ही में बादशाह का आया नया गाना 'गलियों का गालिब' रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. लेकिन रैपर अपने गानों के साथ-साथ अपनी लाइफ में आई कई सारी कॉन्ट्रोवर्सीज के कारण भी छाए रहते हैं.
बादशाह पिछले दिनों हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस दुआ लीपा को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में फंस चुके हैं. हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब बादशाह के साथ कोई कॉन्ट्रोवर्सी हुई हो. तो चलिए, बादशाह की कुछ वायरल कॉन्ट्रोवर्सीज पर एक नजर डालते हैं.
दुआ लीपा पर किया ट्वीट
हाल ही में बादशाह ने पॉपस्टार दुआ लीपा के लिए ट्वीट किया कि वो उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहेंगे. दरअसल, जब रैपर ने दुआ लीपा के नाम के साथ दिल वाला इमोजी ट्वीट किया, तब उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. एक ने बादशाह से ट्वीट के जवाब में पूछा कि क्या वो दुआ लीपा के साथ कोई गाना रिलीज कर रहे हैं? तो इसके जवाब में रैपर ने लिखा, 'मैं इसकी जगह उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहूंगा भाई.'
हालांकि बादशाह की ये बात फैंस को रास नहीं आई. उन्होंने तुरंत रैपर को इस कमेंट के लिए ट्रोल किया. जहां एक यूजर ने बादशाह से दुआ लीपा को 'बख्श' देने की बात कही. वहीं दूसरे ने लिखा, 'ओजेम्पिक दवाई दिमाग के लिए भी ठीक नहीं होती, इसका सही उदाहण देख लिया है.' फैंस से ट्रोलिंग झेलने के बाद बादशाह ने भी अपनी सफाई दी.
उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है कि सबसे खूबसूरत तारीफ जो आप किसी औरत को दे सकते हैं, जिसकी आप वाकई प्रशंसा कर सकते हैं, वो ये कामना करना है कि वो आपके बच्चों की मां बने. मेरी सोच नहीं, तुम्हारी सोच सामने आई है.' मगर रैपर की सफाई का लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने बादशाह को कहा कि इस तरह से शब्दों का इस्तेमाल किसी महिला की तारीफ नहीं, बल्कि अपमान कहलाता है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











