
दीप सिद्धू की जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए पुलिस ने मांगा समय
AajTak
दीप सिद्धू की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि वह पिछले 70 दिन से जेल में है,इस मामले में अपना जवाब कल सुबह 10 बजे तक अपना जवाब दाखिल कीजिए.
दीप सिद्धू की जमानत अर्जी पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि उन्हें दीप सिद्धू की जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय चाहिए. 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस ने उसे ऐतिहासिक इमारत (लाल किला) को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था, आज उसी मामले में दीप सिद्धू ने जमानत अर्जी लगाई थी. दीप सिद्धू की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि वह पिछले 70 दिन से जेल में है,इस मामले में अपना जवाब कल सुबह 10 बजे तक अपना जवाब दाखिल कीजिए. तीस हजारी कोर्ट में 24 अप्रैल को 11.30 बजे से इस याचिका पर फिर से सुनवाई होगी. कल दिल्ली पुलिस की तरफ से कोर्ट में इस मामले को लेकर दीप सिद्धू की आवाज के नमूने की जांच करने की अनुमति कोर्ट से मांगी गई थी. कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए दीप सिद्धू की आवाज के नमूने लेने की इजाजत दे दी है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











