
दीपिका भूलीं अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, पति शोएब-बेटे ने उड़ाया मजाक, बोले- शर्म करो...
AajTak
दीपिका कक्कड़ जहां अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों से गुजर रही हैं. वहीं इसी बीच वो अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी के कुछ पल बिताती हुईं दिख रही हैं. वो अपनी वेडिंग एनिवर्सरी भूल गईं, जिसपर उनके परिवार का मजेदार रिएक्शन सामने आया.
'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अब फुल-टाइम यूट्यूब व्लॉगर बन चुकी हैं. वो अपने पति एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ यूट्यूब पर हर रोज नए व्लॉग डालती हैं, जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ की हर चीज डिटेल में शेयर करते हैं. दीपिका इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. मगर इस बीच उन्हें थोड़ा हंसने-खेलने का भी मौका मिला.
दीपिका का उड़ाया गया मजाक
शोएब इब्राहिम के एक हालिया व्लॉग में देखा गया कि दीपिका अपनी वेडिंग एनिवर्सरी भूल गई हैं, जो 22 फरवरी यानी आज के दिन है. उन्हें थोड़ी कंफ्यूजन होती है कि आखिर किस दिन उनकी शादी हुई थी. उनके मुताबिक, शादी की डेट 23 या 24 फरवरी थी. लेकिन शोएब को शादी की तारीख याद थी.
वो लगातार दीपिका की टांग खींचते रहे और आगे बोले कि वो अपने इस खास दिन को कैसे भूल सकती हैं. फिर शोएब ने दीपिका की टांग खींचने के लिए बेटे रूहान को भी इसमें शामिल किया. उन्होंने बेटे से कहा कि वो अपनी मां को कहे कि उन्हें शर्म आनी चाहिए. लेकिन रूहान ने ये ना कहते हुए, ऐसा कहा- शर्म करो दीपिका कक्कड़.
नन्हे बेटे की बात सुनकर दोनों दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की हंसी छूट गई. वो उनकी मासूमियत पर दिल हार बैठे. दीपिका ने बेटे से नाराजगी दिखाने का नाटक किया, लेकिन वो भी ज्यादा देर तक नाराज नहीं रह पाईं और बेटे को गले लगा लिया. ये मोमेंट फैंस को बेहद प्यारा लगा और उन्हें इमोशनल भी कर गया.
फिर मुश्किलों में दीपिका

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











