
दीपिका-दिशा को पीछे छोड़कर Most Desirable Women लिस्ट में टॉप पर रिया चक्रवर्ती
AajTak
इस लिस्ट में मिस यूनिवर्स 2020 की तीसरी रनरअप एडलिन कैस्टेलिनो नंबर 2 पर हैं. दिशा पाटनी नंबर 3, कियारा आडवाणी नंबर 4 और दीपिका पादुकोण नंबर 5 पर हैं. वहीं कटरीना कैफ छठवें नंबर पर हैं.
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी खबरों में आ गई थीं. वो स्पॉटलाइट में बनी रहीं. अब रिया चक्रवर्ती ने द टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में टॉप किया है. इस लिस्ट में हर क्षेत्र की वुमेन को शामिल किया गया है. इस लिस्ट में उन लोगों को रखा गया है जिन्होंने पिछले एक साल में छाप छोड़ी है और दिल जीता है. रिया ने दीपिका पादुकोण-दिशा पाटनी-कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि पिछले साल रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में रही थीं. हालांकि, निगेटिव चीजों को लेकर वो खबरों में ज्यादा आई थीं. सुशांत के परिवार ने रिया के ऊपर कई संगीन आरोप लगाए थे. रिया ड्रग्स केस में जेल भी गईं. फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










