
दीपिका की खूबसूरती, कार्तिक आर्यन का तेज दिमाग चुराना चाहती हैं जाह्नवी कपूर
AajTak
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया है और कमाई के मामले में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं और उन्होंने इस दौरान कुछ रोचक सवालों के रोचक जवाब भी दिए.
बोनी कपूर-श्रीदेवी की बड़ी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने में लगी हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में आधी दर्जन फिल्मों में भी काम नहीं किया है और उनकी फैन फॉलोइंग अभी से ही काफी तगड़ी है. एक्ट्रेस की खूबसूरती पर तो सभी फिदा नजर आते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की नई फिल्म रूही रिलीज हुई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया है और कमाई के मामले में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं और उन्होंने इस दौरान कुछ रोचक सवालों के रोचक जवाब भी दिए. जाह्नवी कपूर से इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने सबसे फनी अंदाज में किसी के प्रपोजल को कैसे रिजेक्ट किया है. इस सवाल का जवाब देते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा कि- मैंने एक बार नो बोला था. मेरा एग्जाम आ रहा था. तो मैंने ये कहते हुए मना कर दिया था कि मुझे पढ़ाई में ध्यान लगाना है. मेरा स्पेनिश का टेस्ट था. मगर मैंने वो टेस्ट भी मिस कर दिया था. मैं कहीं घूमने के लिए निकल गई थी और टेस्ट के बारे में भूल गई थी.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











