
दीपक भारद्वाज मर्डर केस: 8 साल बाद फिर खंगाली जा रही है फाइलें
AajTak
साउथ दिल्ली में आठ साल पहले हुए चर्चित दीपक भारद्वाज मर्डर केस में फिर से फाइलें खंगाली जा रहीं हैं. इस केस में पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले में खिलाफ अब हाई कोर्ट में अपील की गई है.
साउथ दिल्ली के चर्चित दीपक भारद्वाज हत्याकांड में अभी भी कई सवाल बने हुए हैं. जिनका किसी के पास जवाब नहीं है. 26 मार्च 2013 को लाजवंती गार्डन फार्म हाउस का गेट खुलते ही यह पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था. हमलावरों ने एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर और नेता दीपक भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के 8 साल बाद अब पूरे मामले की फाइलें फिर से खंगाली जा रहीं हैं. दरअसल कत्ल के इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दीपक भारद्वाज के बेटे और उसके साथियों को आरोपी बनाया था, लेकिन सबूतों के अभाव में 2019 में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इन सभी को आरोपों से बरी कर दिया था. यानी सनसनीखेज कत्ल का ये मामला वहीं का वहीं टिका रह गया और सवाल बना रहा कि दीपक भारद्वाज का हत्यारा कौन है? यही वजह है कि पटियाला हाउस कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अब दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है. इस केस से जुड़े वकील धर्मवीर सिंह ने बताया कि हम अपील में गए हैं. पुलिस की तरफ से भी अपील की गई है. कुल तीन अपील इस फैसले के खिलाफ की गई हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











