
दिशा के पिता सतीश सालियान के वकील खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया अवमानना का नोटिस, न्यायाधीशों के खिलाफ दिया था विवादित बयान
AajTak
बॉम्बे हाई कोर्ट ने वकील निलेश ओझा के खिलाफ दिशा सालियन मौत मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वर्तमान और पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अवमानना का मामला दर्ज किया है. कोर्ट ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाने का भी निर्देश दिया है.
महाराष्ट्र में दिशा सालियान के पिता सतीश के वकील निलेश ओझा को न्यायधीशों के ख़िलाफ़ बोलना भारी पड़ा है. बॉम्बे हाईखोर्ट ने निलेश के ख़िलाफ़ अवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी है. आरोप है कि सालियान के केस के दौरान निलेश ने एक प्रेस वार्ता के दौरान एक मौजूदा जज और पूर्व मुख्य न्यायाधीश के बारे में गंभीर और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं.
मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में पांच जजों की विशेष बेंच बैठी. इस बेंच में चीफ जस्टिस अलोक अराधे की अध्यक्षता में, जिसमें जस्टिस एएस चंदुर्कर, एमएस सोनक, रवींद्र घुगे और एएस गडकरी शामिल थे. बेंच ने इस दौरान एक वीडियो क्लिप की समीक्षा की.
उस वीडियो क्लिप में 1 अप्रैल, 2025 को वकील निलेश ओझा मीडिया को संबोधित कर रहे थे. ख़ास बात है कि ये प्रेस वार्ता दिशा सालियान मामले में सुनवाई के ठीक एक दिन पहले की गई थी.
प्रेस वार्ता में वकील ने क्या कहा था?
प्रेस वार्ता के दौरान वकील निलेश ओझा ने दिशा सालियान की केस की सुनवाई कर रही बेंच को अयोग्य करार देते हुए एक जज पर फॉर्जरी का आरोप लगाया था.
कोर्ट की प्रतिक्रिया

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








