
दिवाली पर CM बघेल का बड़ा ऐलान-छत्तीसगढ़ की हर महिला को मिलेंगे 15 हजार रुपये
AajTak
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की फिर सरकार बनी तो 'छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना' की शुरुआत की जाएगी. जिसके तहत महिलाओं के खातों में हर साल 15 हजार रुपये दिए जाएंगे.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवाली के दिन बड़ा ऐलान किया है. बघेल ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रही तो महिलाओं को हर साल 15000 रुपये मिलेंगे. बघेल ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खातों में हर साल 15000 रुपये. न फॉर्म भरें, न लाइन में लगें.’
बघेल ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की फिर सरकार बनी तो 'छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना' (Chhattisgarh Griha Lakshmi Yojana) की शुरुआत की जाएगी. जिसके तहत महिलाओं के खातों में हर साल 15 हजार रुपये दिए जाएंगे. बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 12 हजार रुपये देने का वादा कर चुकी है. पोस्ट में उन्होंने कहा, "मेरी माताओं-बहनों! आज देवारी (दिवाली) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे. मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है."
न लाइन में लगने की जरूरत, न फॉर्म भरने का झंझट
बघेल ने आगे कहा, "आज दिवाली के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं और बहनों को और समृद्ध तथा सक्षम देखना चाहते हैं. इसलिए आज इस शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूं कि आप कांग्रेस को वोट दीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए, हम 'छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना' की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत हम 15 हजार रुपये प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे." बघेल ने कहा कि मैं सभी माताओं और बहनों को बोलना चाहूंगा कि आपको कहीं लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. न ही कोई फॉर्म भरने की जरूरत है. सरकार खुद आपके सर्वे कराएगी. सबकुछ ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा.
बीजेपी के जवाब में किया ऐलान!
चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की इस घोषणा को बीजेपी की तरफ से ‘महतारी वंदन योजना’ के ऐलान का जवाब माना जा रहा है. इस योजना के तहत बीजेपी ने वादा किया है कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो हर विवाहित महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपये प्रति वर्ष जमा किए जाएंगे. बता दें कि राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 7 नवंबर को पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो चुके हैं और बची हुई 70 सीटों पर दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान होगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







