
दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को? इस राज्य सरकार ने किया कंफर्म, अब 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
AajTak
तमिलनाडु सरकार द्वारा जारी एक नोटिस में दो दिन छुट्टी की घोषणा के साथ लोगों की कन्फ्यूजन भी दूर कर दी है. नोटिस में साफ बताया गया है कि दिवाली की छुट्टी कब रहेगी. सरकारी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के अलावा सरकारी कार्यालयों, प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स, स्कूल और कॉलेज चार दिन बंद रहेंगे.
दिवाली की छुट्टी को लेकर लोग कन्फ्यूज हैं कि दीपोत्सव की छुट्टी 31 अक्टूबर को है या 1 नवंबर को? इस बीच तमिलनाडु सरकार ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर समेत चार दिन की लंबी छुट्टी की घोषणा कर दी है. राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान 31 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.
चार दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
तमिलनाडु सरकार द्वारा जारी एक नोटिस में दो दिन छुट्टी की घोषणा के साथ लोगों की कन्फ्यूजन भी दूर कर दी है. नोटिस में साफ बताया गया है कि दिवाली की छुट्टी कब रहेगी. इस संबंध में सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, 'इस साल की दिवाली 31.10.2024 को मनाने के लिए, अपने गृनगर लौटने वाले छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और सरकारी अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, 01.11.2024 की छुट्टी घोषित की जाती है.' वहीं 2-3 नवंबर को शनिवार-रविवार की वजह से चार दिन की छुट्टी रहेगी.
9 नवंबर को कार्य दिवस घोषित किया
यह आदेश सरकारी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के अलावा सरकारी कार्यालयों, प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स, स्कूल और कॉलेज पर भी लागू होगा. हालांकि 2 नवंबर की छुट्टी की भरपाई 9 नवंबर को कार्य दिवस घोषित करने का आदेश दिया गया है.
31 अक्टूबर को ही दिवाली का शुभ मुर्हूत

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












