
'दिल से बधाई मेरे दोस्त...', ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
AajTak
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप को बधाई दी है और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दिल से बधाई देते हैं.
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप शानदार जीत की ओर बढ़ गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप को बधाई दी है और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दिल से बधाई देते हैं. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं. मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की गिनती चल रही है. कुल 538 इलेक्टोरल वोट हैं और जीत के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है. अब तक 491 इलेक्टोरल वोटों के नतीजे आ गए हैं. ट्रंप अब मैजिक नंबर के करीब पहुंच गए हैं और उन्होंने अब तक 267 वोट हासिल कर लिए हैं. जीत के लिए सिर्फ तीन वोटों की जरूरत है. वहीं, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस भी लगातार मुकाबले में बनी हुई हैं. कमला ने अब तक 224 वोट हासिल कर लिए हैं. हालांकि, वो बहुमत के आंकड़े से काफी दूर हैं.
अब सिर्फ 47 वोटों के नतीजे आना बाकी हैं.
6 भारतीय अमेरिकियों ने सीनेट का चुनाव जीता
अमेरिकी चुनाव में भारतवंशी भी इतिहास रच रहे हैं. छह भारतीय अमेरिकियों ने प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता है, जिससे मौजूदा कांग्रेस में उनकी संख्या बढ़ गई है. सभी पांच मौजूदा भारतीय अमेरिकी सदस्य प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से चुने गए हैं.
भारतीय-अमेरिकी वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया और पूरे पूर्वी तट से निर्वाचित होने वाले समुदाय के पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है. सुब्रमण्यन ने रिपब्लिकन पार्टी के माइक क्लैंसी को हराया है. वह वर्तमान में वर्जीनिया राज्य के सीनेटर हैं. वहीं, थानेदार- मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से लगातार दूसरी बार फिर से चुने गए. उन्होंने पहली बार 2023 में जीत हासिल की थी. राजा कृष्णमूर्ति ने इलिनोइस के सातवें कांग्रेसनल सीट से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











