
'दिल ये मेरा...' IAS पति-डॉक्टर पत्नी का रोमांटिक वीडियो वायरल
AajTak
वीडियो शेयर करते हुए महरीन ने IAS पति अतहर आमिर के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा. उन्होंने लिखा- जब आप सही व्यक्ति से मिलते हैं तब ये गीत अंततः समझ में आते हैं. इसके साथ उन्होंने लव इमोजी भी शेयर की. वीडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
IAS अधिकारी अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी, डॉक्टर महरीन काजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महरीन ने पति अतहर के साथ ये रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
वीडियो में महरीन, सफेद रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, जबकि अतहर ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी है. बैकग्राउंड में 'दिल ये मेरा तेरे दिल से जा मिला है...' सॉन्ग बज रहा है.
वीडियो शेयर करते हुए महरीन ने अतहर के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- जब आप सही व्यक्ति से मिलते हैं और ये गीत अंततः समझ में आते हैं. इसके साथ उन्होंने लव इमोजी भी शेयर की है. वीडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट मिल चुके हैं.
बता दें कि IAS अतहर आमिर और डॉक्टर महरीन ने 1 अक्टूबर को शादी रचाई थी. शादी की सभी रस्में कश्मीर में सम्पन्न हुई थीं. शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियोज को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था और कपल को शुभकामनाएं दी थीं. हालांकि, शादी से पहले से ही ये जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. कपल अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं.
अतहर और महरीन दोनों ही कश्मीर के रहने वाले हैं. महरीन पेशे से डॉक्टर हैं और वर्तमान में दिल्ली के एक अस्पताल में कार्यरत हैं. वहीं, IAS अतहर श्रीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर हैं.
पति-पत्नी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. महरीन काजी को इंस्टाग्राम पर 3 लाख 70 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं, जबकि अतहर आमिर के 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











