
दिल दहला देगी के गुजरात के इस सीरियल किलर की कहानी
AajTak
वो 3 दिसंबर 2024 का दिन था. जब गुजरात पुलिस ने एक ऐसे कातिल को गिरफ्तार किया, जो अब तक एक नहीं दो नहीं बल्कि दर्जनभर लोगों को जान ले चुका है. वो कातिल नवल सिंह चावड़ा नाम का एक दरिंदा था, जिसने तंत्रमंत्र के नाम पर 12 लोगों को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया. और इस बात का खुलासा भी उस कातिल ने पुलिस के सामने खुद किया. अहमदाबाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी एक कारोबारी के मर्डर केस को लेकर की थी. लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान जब उस कातिल ने अपनी जबान खोली तो पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए. लेकिन इस केस में हैरान करने वाला मोड तब आया, जब पुलिस कस्टडी के दौरान उस कातिल की मौत हो गई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











