
दिल्ली में पेट्रोल 9, डीजल 2 रुपए क्यों महंगा? पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की केजरीवाल से ये अपील
AajTak
Petrol, Diesel Prices Delhi: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आज प्रदर्शन किया. वहीं दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने सीएम अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है.
Petrol, Diesel Prices Delhi: दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पड़ोसी राज्यों से दिल्ली में पेट्रोल ₹9 लीटर महंगा बिक रहा है. वहीं डीजल ₹2 लीटर महंगा बिक रहा है. इस एसोसिएशन ने कहा कि दिल्ली की सीमा 15 किलोमीटर तक पड़ोसी राज्यों से लगती है और इसीलिए दिल्ली वाले पड़ोसी राज्यों में जाकर पेट्रोल और डीजल खरीद रहे हैं. एसोसिएशन ने यह भी कहा कि पहले दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमत कम होती थी लेकिन VAT के चक्कर में यह कीमत पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गई है. एसोसिएशन ने पेट्रोल और डीजल के स्मगलिंग की भी चिंता जताई है. पंजाब सरकार ने पट्रोल-डीजल पर 10/5 रुपये VAT कम कर दिए है, केजरीवाल जी कब कम करेंगे? पंजाब में जाकर दिल्ली मॉडल की बात करते है दिल्ली में पंजाब मॉडल कब लागू करेंगे। - श्री @Ch_AnilKumarINC pic.twitter.com/y4VU6CVL84

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







