
दिल्ली: SDM के दुर्व्यवहार से आहत RGSSH के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालीन प्रसाद ने दिया इस्तीफा
AajTak
कोरोना संक्रमण से जूझ रही देश की राजधानी में एक बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर ने अपना इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी तक डॉक्टर के इस इस्तीफे को हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने एक्सेप्ट नहीं किया है.
राजधानी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (RGSSH) के सबसे बड़े कोरोना केयर सेंटर में तैनात सहायक प्रोफेसर डॉ. शालीन प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया है. उनका आरोप है कि SDM के दुर्व्यवहार से वे आहत हैं, इसलिये उन्होंने ये कदम उठाया. हॉस्पिटल के निदेश को लिखे पत्र में उन्होंने अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी है. राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के 6वें फ्लोर पर कोरोना केयर सेंटर हैं. इस फ्लोर पर ही डॉ. शालीन प्रसाद तैनात हैं. हॉस्पिटल के निदेशक को दिए गए इस्तीफे में डॉ. शालीन प्रसाद ने लिखा है कि एसडीएम 6वें फ्लोर पर आईसीयू की ओर आए और उन पर जोर से चिल्लाने लगे. उन्होंने लिखा है कि मैंने एसडीएम से निवेदन किया कि इस फ्लोर पर जेआर और एसआर की कमी है, इसलिए बीडीएस स्टाफ को लाइफ सेविंग कार्यकर्ता के रूप में प्रयोग करने दिया जाए.
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









