
दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में कुदरत का दोहरा कहर जारी है. घने कोहरे की चादर और रिकॉर्ड तोड़ ठंड के बीच अब बारिश की आहट ने दिल्लीवालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, मौसम विभाग ने विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात को लेकर चेतावनी जारी की है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार, 3 फरवरी को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा. आईटीओ और कर्तव्य पथ इलाके में घने कोहरे विजुअल्स सामने आ रहे हैं. पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में विजिबिलिटी घटकर महज 100 मीटर रह गई है.
कोहरे की वजह से हवाई यात्राओं पर भी असर पड़ा है. दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, "घने कोहरे के की वजह से फ़्लाइट ऑपरेशन अभी CAT III स्थितियों में चल रहे हैं, जिससे देरी या रुकावट हो सकती है. हम यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. फ़्लाइट स्टेटस के लिए, कृपया अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें."
इससे पहले सोमवार को दिल्ली में पिछले चार वर्षों में फरवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
यह भी पढ़ें: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने बदला देशभर में मौसम का मिजाज, जबरदस्त ठंड का दौर
रिकॉर्ड तोड़ ठंड और कोहरे का सितम
दिल्ली में ठंड ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. सोमवार को सफदरजंग मौसम केंद्र पर दर्ज 17.5 डिग्री तापमान 3 फरवरी 2022 के बाद सबसे कम अधिकतम तापमान है. सुबह के वक्त घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे रेल और रोड ट्रैफिक पर असर पड़ेगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












