
दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
AajTak
मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आशंका जाहिर की गई थी कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान भी आ सकता है. इसके बाद, रविवार को भी धूल भरी आंधी-तूफान के आने की आशंका जताई गई है.
दिन में भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को मौसम ने करवट ले ली. दिल्ली-एनसीआर में कई जगह हल्की बारिश हुई. मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, नई, पूर्वी दिल्ली के आसपास के इलाकों में करीब 40 किमी/ घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं.
वहीं एनसीआर (बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, गुरुग्राम) गोहाना, गन्नौर, हांसी, सिवानी, सोनीपत, तोशाम, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली (हरियाणा) कांधला, खतौली, बड़ौत, बागपत, मेरठ मोदीनगर, किठौर और गढ़मुक्तेश्वर में भी आंधी चलने के बाद बारिश की सूचना मिली है.
Weather update: उत्तर भारत में फिलहाल हीटवेव से अभी राहत नहीं, जानें क्या रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल
आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और फिर कई दिन बारिश होने के आसार जताए गए हैं. राजधानी में 22 मई से बारिश का अनुमान जताया गया है. रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इस दिन बारिश होगी. इसके बाद 23 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी और यह 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाएगा.
फिर 24 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 22 मई से लेकर 24 मई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद, 25 और 26 मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











