
दिल्ली-NCR में बढ़ा पारा, केरल समेत इन राज्यों में 9 अक्टूबर तक बरसेंगे बादल, मौसम पर ये है IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा देश की राजधानी की बात करें तो दिल्ली के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.
भारत के अधिकांश राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, जिसकी वजह से देश के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है और लोग गर्मी एवं उमस से परेशान हैं. वहीं, कुछ राज्यों में अभी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में मॉनसून 2 अक्टूबर 2024 को आधिकारिक रूप से विदा हो चुका है. मॉनसून के जाते ही दिल्ली में फिर से गर्मी और उमस सताने लगी है और तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो इस पूरे सप्ताह दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. वहीं, इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाने के भी आसार हैं. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
पूरे हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत समेत इन राज्यों में है बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने अगले 7 दिनों के लिए यानी 9 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर भारत, केरल व माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई है.
देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बांग्लादेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
वहीं, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











