
दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली… धुंध से आंखों और सीने में जलन, राजधानी में प्राइमरी स्कूल दो दिनों के लिए बंद
AajTak
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट (CAQM) ने गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की स्टेज III लागू करने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद दिल्ली सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश जारी किया कि राज्य में अगले दो दिनों तक पांचवी क्लास के बच्चों की क्लासेज नहीं लगेंगीं.
दिल्ली-NCR में मंगलवार की शुरुआत धुंधभरी सुबह के साथ हुई. मौसम कुछ ऐसा था कि लोगों ने आंखों में जलन महसूस की. इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है. कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट (CAQM) ने गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की स्टेज III लागू करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा CAQM ने दिल्ली सरकार और NCR के अन्य शहरों के प्रशासन को सलाह दी कि अगले कुछ दिन बच्चों के स्कूल बंद कर दिए जाएं और ऑनलाइन ही क्लासेज लगाएं.
इसके बाद दिल्ली सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश जारी किया कि राज्य में अगले दो दिनों तक पांचवी क्लास के बच्चों की क्लासेज नहीं लगेंगीं. यह आदेश राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को मानना होगा. केजरीवाल सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर यह अहम फैसला लिया है. लगातार चिंताजनक हो रहे प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को दोपहर 1 बजे दिल्ली सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. दिल्ली मेट्रो चलाएगा एक्स्ट्रा ट्रेन
इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-III लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो (DMRC) 3 नवंबर 2023 (शुक्रवार) से अपने नेटवर्क में 20 एक्स्ट्रा यात्राएं जोड़ने जा रहा है. बताते चलें कि GRAP-II चरण लागू होने के बाद से ही यानी 25 अक्टूबर से दिल्ली मेट्रो सोमवार से शुक्रवार तक 40 अतिरिक्त ट्रेन चला रही है. ठीक इसी तरह शुक्रवार से डीएमआरसी दिल्ली-एनसीआर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 60 अतिरिक्त यात्राएं (40+20) चलाएगी.
आंखों में जलन, पानी आना और सिरदर्ज जैसी शिकायतें झेल रहे दिल्लीवासी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









