
दिल्ली-NCR की हवा में हुआ सुधार... GRAP की स्टेज-IV हटी, इन पाबंदियों से मिली राहत
AajTak
CAQM ने शनिवार को GRAP के स्टेज-IV के तहत लगे प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों को हटा दिया है. आयोग ने यह समीक्षा करने के बाद प्रतिबंध वापस ले लिया कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले कुछ दिनों में और नीचे नहीं गिरा है.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कुछ सुधरा है. हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में आने के चलते CAQM ने शनिवार को GRAP के स्टेज-IV के तहत लगे प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों को हटा दिया है. आयोग ने यह समीक्षा करने के बाद प्रतिबंध वापस ले लिया कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले कुछ दिनों में और नीचे नहीं गिरा है.
हालांकि, GRAP के चरण- I से चरण- III के तहत प्रतिबंध लागू रहेंगे और लागू किए जाएंगे. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वर्तमान वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है. दरअसल, शहर में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध सहित स्टेज-IV के तहत 5 नवंबर को प्रतिबंध करने के आदेश जारी किए थे.
जीआरएपी के तहत कार्रवाई शुरू करने के लिए उप-समिति ने शनिवार को एक बैठक की और पाया कि दिल्ली का वर्तमान एक्यूआई स्तर लगभग 322 (बहुत खराब) है, जो जीआरएपी चरण-IV कार्रवाई को लागू करने की सीमा से लगभग 128 एक्यूआई अंक नीचे है.
केंद्रीय प्रदूषण निगरानी संस्था ने यह भी नोट किया कि स्टेज-IV तक सभी चरणों के तहत निवारक/शमनात्मक/प्रतिबंधात्मक कार्रवाई चल रही है और AQI में सुधार बरकरार रहने की संभावना है.
कब लागू होती है GRAP की कौन सी स्टेज?
-GRAP को दिल्ली-एनसीआर में 4 स्टेज में बांटा गया गया है. स्टेज-l तब लागू होती है जब दिल्ली में AQI का स्तर 201-300 के बीच होता है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









