दिल्ली: MCD के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग आज, कांग्रेस का चुनाव में शामिल न होने का ऐलान
AajTak
राजधानी दिल्ली में आज मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. सबसे पहले 250 पार्षदों की शपथ होगी. ऐसा पहली बार होगा जब एकीकृत नगर निगम के कुल 250 चुने हुए पार्षद एक साथ हाउस में बैठे होंगे. इससे पहले उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बैठक इसी सदन परिसर में होती थी और तब वार्ड पार्षदों की संख्या दोनों निगमों में अलग-अलग 104 थी.
दिल्ली में नगर निगम (MCD) में आज शुक्रवार को मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों का चुनाव होना है. इसके लिए सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू हो जाएगी. इसको लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बीच कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है. जिसमें कहा गया है कि पार्टी इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी. गुरुवार को इसका ऐलान करते हुए दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद सिविक सेंटर में होने वाले दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर सहित स्थायी समिति के होने वाले चुनावों का हिस्सा नहीं बनेगी.
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को बीजेपी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ समर्थन दिया है. जिसका सम्मान करते हुए हम मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के चुनाव से दूरी बनाऐंगे. दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को बहुमत दिया तो केजरीवाल अपना मेयर बनाएं और दिल्ली की जनता की सेवा करें. बीजेपी और आप के विरोध के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने सदन में नाजिया दानिश को एमसीडी में कांग्रेस दल का नेता, शीतल को उपनेता और शगुफ्ता चौधरी को निगम में कांग्रेस पार्टी का चीफ विप नियुक्त किया है.
सफेद, हरे और पिंक कलर के होंगे बैलेट बॉक्स
बता दें कि दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में एकीकृत नगर निगम के लिए पहली महिला मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. जिसमें तीन तरह के बैलट बॉक्स होंगे. सफेद रंग का बैलट बॉक्स मेयर के लिए, हरे रंग का डिप्टी मेयर और सदन में स्टैंडिंग कमेटी के चुने जाने वाले 6 सदस्यों के लिए पिंक कलर का बैलट बॉक्स होगा. अधिकारियों का कहना है कि कोई भी वोटर कन्फ्यूज न हो, इसके लिए अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग रंगों के बैलट बॉक्स बनाए गए हैं. सभी बैलट बॉक्स सीसीटीवी की नज़र में होंगे.
पहली बार पूरी दिल्ली के वार्ड पार्षद एक साथ सदन में
उपराज्यपाल के आदेश पर आज पहले चुने हुए 250 पार्षदों की शपथ होगी. उसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. ऐसा पहली बार होगा जब एकीकृत नगर निगम के कुल 250 चुने हुए पार्षद एक साथ हाउस में बैठे होंगे. इससे पहले उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बैठक इसी सदन परिसर में होती थी और तब वार्ड पार्षदों की संख्या दोनों निगमों में अलग-अलग 104 थी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











